मैं अपना गिफ्ट कार्ड कैसे रिडीम करूँ?
अपने गिफ्ट कार्ड को रिडीम करने के आसान स्टेप्स नीचे हैं। किसी समस्या की स्थिति में कार्ड की खरीद की रसीद संभालकर रखें।
डिजिटल कार्ड
1. आपको अपना गिफ्ट कार्ड ईमेल से मिलेगा
2. ईमेल खोलें और अपना कार्ड का कोड और PIN देखें
3. जाएँ redeem.king.com
4. अपने अकाउंट में साइन इन करें या नया अकाउंट बनाएं
5. साइट पर कोड और PIN दर्ज करें
6. गेम चुनें जिसमें आप Gold Bars जोड़ना चाहते हैं
7. गेम पर जाएँ और मज़े लें!
फिजिकल कार्ड:
1. redeem.king.com पर जाएँ
2. अपने अकाउंट से साइन इन करें या नया अकाउंट बनाएं
3. PIN दिखाने के लिए स्क्रैच करें और साइट पर कार्ड का कोड दर्ज करें
4. गेम चुनें जिसमें आप Gold Bars जोड़ना चाहते हैं
5. गेम पर जाएँ और मज़े लें!
आपकी आइटम्स आपके अकाउंट में जोड़ दी जाएँगी। बस, इतना ही आसान!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
“मेरा गिफ्ट कार्ड नंबर और PIN कोड मुझे कहाँ मिलेगा?”
डिजिटल कार्ड: किसी अधिकृत रिटेलर से अपना डिजिटल Candy Crush गिफ्ट कार्ड खरीदने के बाद, अपना इनबॉक्स देखें। आपको कार्ड नंबर और PIN कोड वाला एक ईमेल मिलेगा।
फिजिकल कार्ड: कार्ड के पीछे आपको कार्ड नंबर और PIN कोड मिल जाएगा।
“मुझे यह त्रुटि संदेश मिला कि कोड और/या PIN गलत है”
ऐसा होने पर, कृपया संभावित टाइपो की जाँच करें। ध्यान रखें, आपके गिफ्ट कार्ड नंबर में केवल अंक ही होंगे।
यह भी जाँचें कि आपने सही कोड टाइप किया है। यदि आपने यह कोड पहले ही रिडीम कर लिया है, तो यह काम नहीं करेगा।
कृपया ध्यान रखें, गिफ्ट कार्ड सिर्फ उसी देश में रिडीम किए जा सकते हैं जहाँ से खरीदे गए हों या ऐसे किसी दूसरे देश में जहाँ वही मुद्रा उपयोग होती हो।
“मुझे अपने रिवॉर्ड्स नहीं मिल रहे!”
कृपया अपनी इन्वेंटरी देखें—रिवॉर्ड्स सीधे वहीं जोड़े जाते हैं।
अगर नहीं दिखते, तो सुनिश्चित करें कि:
- जब आपने गिफ्ट कार्ड रिडीम किया था तब आप अपने अकाउंट से कनेक्ट थे।
- आपने वह गेम चुना था (Candy Crush Saga या Candy Crush Soda Saga) जिसमें आप रिवॉर्ड्स जोड़ना चाहते थे।
“कार्ड किन गेम्स में रिडीम किया जा सकता है?”
आप अपना कार्ड Candy Crush Saga या Candy Crush Soda Saga में रिडीम कर सकते हैं। एक बार गेम चुन लेने के बाद बंडल उसी में जोड़ दिया जाएगा। रिवॉर्ड्स को बाँटना संभव नहीं है।
“क्या हर गिफ्ट कार्ड के साथ मुझे हमेशा 48 घंटे के Unlimited Lives मिलेंगे?”
अभी यह बोनस हमारी विवेकानुसार दिया जाता है, इसलिए यह आपके गिफ्ट कार्ड के भुगतान मूल्य का हिस्सा नहीं है।