सारांश
अपने गेम की प्रगति सुरक्षित रखने के लिए उसका बैकअप लेना ज़रूरी है। आप यह King खाता बनाकर या Facebook से कनेक्ट करके कर सकते हैं। इस तरह, यदि आपके डिवाइस के साथ कुछ हो जाए तो आपकी प्रगति नहीं खोएगी, और आप बिना फिर से शुरू किए कई डिवाइस पर खेल पाएंगे।
आपके द्वारा की गई गेमप्ले प्रगति केवल आपके डिवाइस की मेमोरी में सहेजी जाती है, और बिना बैकअप के खो सकती है। इसलिए हम सलाह देते हैं कि आप अपना गेम King खाते पर या Facebook पर सहेजें।
King खाता बनाएँ
- अपना गेम खोलें और उस बटन पर टैप करें जिस पर "अपनी प्रगति सहेजें/अपनी प्रगति पुनः प्राप्त करें" लिखा हो
- 'ईमेल से साइन अप करें' विकल्प चुनें।
- फिर (और यह हिस्सा छोड़िएगा नहीं!) अपना ईमेल पता दर्ज करें, एक पासवर्ड चुनें, और बस – अब आपके पास King खाता है।
गेम को Facebook खाते से कनेक्ट करें
- अपना गेम खोलें और उस बटन पर टैप करें जिस पर "अपनी प्रगति सहेजें/अपनी प्रगति पुनः प्राप्त करें" लिखा हो
- सुनिश्चित करें कि आपके डिवाइस पर Facebook सक्रिय हो और आप सही प्रोफ़ाइल से लिंक कर रहे हों (यदि आप अपना डिवाइस किसी अन्य Facebook उपयोगकर्ता के साथ साझा करते हैं तो यह ध्यान रखने योग्य है)
इस तरह, आपकी मेहनत से कमाई हुई प्रगति सुरक्षित रहेगी ताकि आप अलग-अलग डिवाइस पर हमारे गेम्स खेलने का आनंद ले सकें!